A Promised Land: Barack Obama urges youngsters to remake the world| अपनी किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में ओबामा ने युवाओं से की यह अपील

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने अपनी आत्मकथा ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ (A promised Land) में युवाओं से एक ऐसी नई दुनिया के निर्माण की अपील की है, जहां भेदभाव की कोई जगह न हो. अपनी किताब में उन्होंने अमेरिका में रंगभेद के आधार पर विभाजन का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है, ‘अमेरिका में विभाजन की खाई बहुत गहरी है और केवल व्हाइट हाउस से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की रवानगी से यह नहीं भरेगी’.

संकट में लोकतंत्र
‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में ओबामा ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने चार सालों पर भी प्रकाश डाला है. उन्होंने लिखा है, ‘हमारा लोकतंत्र संकट की कगार पर है – यह संकट दो विपरीत विचारों की बुनियादी लड़ाई है कि अमेरिका क्या है और इसे क्या होना चाहिए. इस संकट ने हमें राजनीतिक रूप से विभाजित, क्रोधित और अविश्वासपूर्ण बना दिया है’.

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? NDA घटक दल की बैठक में फैसला आज

बाइडेन की जीत से खुश
ओबामा ने अपने पूर्व उप राष्ट्रपति और मौजूदा निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘बाइडेन और कमला हैरिस के प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं. मैं उनकी सही दिशा में आगे बढ़ने की क्षमता से वाकिफ हूं. लेकिन यह भी जानता हूं कि हालात केवल एक चुनाव से नहीं बदलेंगे. क्योंकि हमारे विभाजन की खाई बहुत गहरी है और चुनौतियां बेहद कठिन’.

एक निमंत्रण के समान
ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है, ‘अगर मैं भविष्य के बारे में आशान्वित रहता हूं, तो इसकी एक बड़ी वजह यह है कि मैंने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं में अपना विश्वास जगाना सीखा है’. ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ के बारे में बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यह किताब युवाओं के लिए भेदभाव रहित, खुले विचारों वाली दुनिया बनाने का निमंत्रण है. उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और कल्पना की एक बड़ी डोज़ के साथ अमेरिका को एक ऐसा देश बनाना होगा, जो हमारी खूबियों, अच्छाइयों को दर्शाता है.

भावुक पल का किया जिक्र
अपनी आत्मकथा के 768 पेज वाले इस पहले संस्करण में ओबामा ने बताया है कि वो कंप्यूटर युग में भी हाथ से लिखना पसंद करते हैं. पूर्व राष्ट्रपति ने उस भावुक पल का भी जिक्र किया है, जब उन्हें कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनवरी 2017 में व्हाइट हाउस छोड़ना पड़ा था. साथ ही उन्होंने बताया है कि राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद उन्होंने पत्नी मिशेल के साथ परिवार को भरपूर समय दिया. वह देर से सोते थे, शानदार डिनर पर जाते थे, साथ वॉक करते थे. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here