नागदा, छपारा एवं केवलारी की मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम जारी


नागदा, छपारा एवं केवलारी की मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम जारी


 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 18:10 IST

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका परिषद नागदा जिला उज्जैन और सिवनी जिले की नवगठित नगर परिषद छपारा एवं केवलारी के निर्वाचन के लिये एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 27 नवम्बर 2020 को किया जायेगा। दावा-आपत्ति केन्द्र पर दावे-आपत्ति 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 9 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 दिसम्बर, 2020 को किया जायेगा।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here