mouni roy lehenga price: मौनी रॉय ने पहन लिया इतना महंगा लहंगा कि लेने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा – mouni roy organza silk picchika lehenga price will leave you surprised

टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अपने किरदारों के साथ ही जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, वह है उनका फैशनेबल अंदाज। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रडिशनल यह बाला कभी भी अपने फैन्स को स्टाइल के मामले में निराश नहीं करती है। वैसे इसे मेनटेन रखने के लिए मौनी काफी पैसे भी खर्च करती हैं, जिसका एक सबूत उनकी लेटेस्ट पिक्स में दिख रहा लहंगा है। इसकी कीमत इतनी है कि इसे लेने से पहले शायद 10 बार सोचना पड़ेगा।

इंस्टाग्राम पर शेयर्ड फोटोज में मौनी आइवरी शेड का लहंगा पहनी देखी जा सकती हैं, जिसे उर्वशी सेठी के लेबल Picchika से लिया गया था। इसका स्कर्ट पोर्शन प्योर ऑर्गैंजा सिल्क से तैयार किया गया था, वहीं हॉल्टर नेकलाइन का ब्लाउज सिल्क मेड था। दुपट्टे को प्योर शिफॉन से तैयार किया गया था, जिससे वह लाइट वेट होने के साथ ही ऑर्गैंजा सिल्क से भी मैच करता लग रहा था।

हाथों से किया गया प्रिंट और गोटा वर्क
लहंगे की खास बात उस पर किया गया फ्यूशिया प्रिंट था, जिससे पूरे लहंगे पर पिंक ऐंड ग्रीन कॉम्बिनेशन का फ्लोरल प्रिंट किया गया था। इसके साथ आउटफिट में हाथों से गोटा पट्टी का काम किया गया था, जो उसके फ्लेयर्ड फॉल को और खूबसूरत बना रहा था।

मौनी रॉय का आइवरी लहंगा

मौनी रॉय का आइवरी लहंगा


मौनी ने इस खूबसूरत लाइटवेट लहंगे को Golecha’s Jewels की जूलरी के साथ मैच किया था। उन्होंने ट्रांस्लूसेंट डायमंड, पर्ल और एम्रल्ड का चोकर नेकलेस और मैचिंग मांगटीका लगाया था। यह उनके लुक को स्टनिंग टच दे रहा था। वैसे दिवाली पार्टी के दौरान भी मौनी ने इसी लेबल की जूलरी पहनी थी, जो उनके लुक की हाईलाइट रही थी।


मौनी रॉय ने फोटो में पहने ऐसे कपड़े कि फैंस का हो गया बुरा हाल

इतना महंगा था मौनी का लहंगा

इतना महंगा था मौनी का लहंगा

मौनी के लहंगे की कीमत
अब बात करें मौनी के ऑर्गैंजा सिल्क से बने Picchika के लहंगे की, तो ऑफिशल वेबसाइट पर इसकी कीमत 35,000 रुपये मेंशन की गई है। वैसे तो इसे ले पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन अगर आप इसे अफोर्ड कर सकती हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस कर सकती हैं। प्रॉडक्ट से लेकर अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।


टीवी की ‘बहुएं’ जिन्हें रियल लाइफ में शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस पहनना है पसंद




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here