america and 5 other nations came together in support of hong kong slams china | US समेत 5 देशों ने हॉन्ग कॉन्ग के लिए उठाई आवाज, चीन के फैसले पर कही ये बड़ी बात

वॉशिंगटन: अमेरिका (America) की अगुवाई में पांच देशों के एक समूह ने बुधवार को चीन (China) से कहा कि वह जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के हांगकांग (Hong Kong)  के लोगों के अधिकारों को कम न करे. इस समूह में अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और ​ब्रिटेन शामिल हैं.

इन पांच देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर हॉन्ग कॉन्ग के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अयोग्य करार देने के लिए चीन द्वारा लागू किए गए नए नियम के संबंध में अपनी गंभीर चिंता जताई.

विदेश मंत्रियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने एवं सितंबर में होने वाले विधान परिषद चुनाव को स्थगित किए जाने बाद, इस फैसले ने हॉन्ग कॉन्ग की उच्च स्तर की स्वायत्तता एवं अधिकारों और स्वतंत्रता को कमजोर कर दिया है.

DNA ANALYSIS: सोशल मीडिया पर Online रहने की लत की ये है बड़ी वजह, ऐसे कर सकते हैं बचाव

 

LIVE TV

बयान में कहा, ‘हम संयुक्त घोषणा एवं ‘बेसिक लॉ’ को ध्यान में रखते हुए चीन से जन प्रतिनिधि चुनने के हांगकांग के लोगों के अधिकारों को कम न करने को कहते हैं. हॉन्ग कॉन्ग की स्थिरता एवं समृद्धि की खातिर, यह आवश्यक है कि चीन और हांगकांग के अधिकारी वहां के लोगों की चिंताओं और विचारों को अभिव्यक्त करने वाले माध्यमों का सम्मान करें.’

इसमें कहा गया कि चीन की यह कार्रवाई कानूनी रूप से बाध्यकारी और संयुक्त राष्ट्र में पंजीकृत, चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा के तहत उसके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का स्पष्ट उल्लंघन है.

इसमें कहा गया है कि यह चीन की उस प्रतिबद्धता का भी उल्लंघन है, जिसमें उसने कहा था कि हॉन्ग कॉन्ग को उच्च स्तर की स्वायत्तता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार होगा.

इनपुट: भाषा




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here