आई.टी. क्षेत्र की परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिये साधिकार समिति पुनर्गठित


आई.टी. क्षेत्र की परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिये साधिकार समिति पुनर्गठित


 


भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 19, 2020, 19:18 IST

राज्य शासन ने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सभी परियोजनाओं के तकनीकी मूल्यांकन एवं 20 करोड़ रुपये तथा उससे अधिक के निवेश वाली सूचना प्रौद्योगिकी आधारित परियोजनाओं के प्रस्तावों के अनुमोदन, कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में परियोजनाओं के अनुश्रवण और मूल्यांकन के लिये साधिकार समिति का पुनर्गठन किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

साधिकार समिति में मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यों में सामान्य प्रशासन, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव, परियोजना से संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव, मैप आई.टी. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और एनआईसी के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव सदस्य सचिव होंगे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here