बदवार में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्री बस और बल्कर की हुई जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की हुई मौत, 20 लोग हुए घायल

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदवार में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया, यहां यात्री बस और बल्कर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी कलेक्टर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। सीएम मोहन यादव ने सभी मृतकों को दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक लाख देने की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि बस रीवा की तरफ से सीधी जा रही थी उसी दौरान उसकी बल्कर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए, और बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, और चीखपुकार शुरु हो गई। घटना की जानकारी लगते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरन सिंह सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर, सभी घायलों को एम्बुलेंस और अलग अलग वाहनों से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया, और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस हादसे में जिला कलेक्टर ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे है।

सीएम मोहन यादव ने सभी मृतकों को दो लाख रुपये और सभी घायलों को एक लाख रूपये देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here