Joe Biden annoyed by Donald Trump’s obstinate attitude, removed his anger | डोनाल्ड ट्रंप के अड़ियल रवैये से Joe Biden नाराज, ऐसे निकाली अपनी भड़ास

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चुनाव में हार स्वीकार न करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेहद खराब संदेश भेज रहे हैं.

‘अमेरिका में 3 नवंबर को हुए थे राष्ट्रपति चुनाव’
बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतर मीडिया संस्थान जो बाइडन को विजेता घोषित कर चुके हैं. बाइडन के नाम पर कुछ सप्ताह बाद कई राज्य आधिकारिक मोहर लगाएंगे. हालांकि ट्रंप ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और कई राज्यों में चुनावी परिणामों के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया है.

‘ट्रंप के अड़ने से दुनिया में खराब संदेश जा रहा’
विलमिंगटन में दोनों पक्षों के गवर्नरों के एक समूह के साथ बैठक में बाइडन ने कहा, ‘ लोकतंत्र किस तरह काम करता है, इसको लेकर दुनिया के बाकी हिस्सों में बेहद खराब संदेश जा रहा है. मुझे नहीं पता कि उनका (ट्रंप) मकसद क्या है. लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है.’

‘इतिहास ट्रंप को गैर-जिम्मेदार ठहराएगा’
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘अब राष्ट्रपति जो कर रहे हैं. वह एक और घटना है. इससे वह इतिहास में अमेरिका के सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपतियों में से एक के रूप में पहचाने जाएंगे.’ बाइडन ने कहा, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमने जीत हासिल की है. पर ऐसे इंसान के लिए यह समझना मुश्किल है. मुझे विश्वास है कि उन्हें पता है कि वह न जीते हैं और न जीतने वाले हैं. हम 20 जनवरी को सत्ता संभालेंगे.’

ये भी पढ़ें- Joe Biden: सबसे युवा सीनेटर जो बने अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति

‘अर्थव्यवस्था पर नहीं, वायरस पर अंकुश लगाऊंगा.’
इस बैठक के बाद बाइडन ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में देश में कोविड-19 से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाए जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि हर क्षेत्र, इलाका और समुदाय अलग है. इसलिए किसी भी स्थिति में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता.’ बाइडन ने कहा, ‘मैं अर्थव्यवस्था पर नहीं, वायरस पर अंकुश लगाऊंगा.’

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here