वन्य प्राणी तेन्दुए की 2 खाल सहित आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 20, 2020, 15:24 IST

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स एवं उत्तर वन मंडल शहडोल के संयुक्त प्रयास से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वन्य प्राणी तेन्दुए की दो नग खाल बरामद की गई हैं।
उपवन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री रजनीश सिंह ने बताया कि जिला शहडोल के ग्राम जैतपुर के खपरखुटा नाला के पास घेराबंदी कर शंका के आधार पर पूछताछ कर तलाशी लेने पर तेन्दुए की खाल बरामद हुई है। दोनों आरोपी महावीर सिंह गौड़ निवासी कोटाडोल जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) और सूर्य प्रताप सिंह गौड़ निवासी परसिली (सीधी) हैं। इनसे वन्य प्राणी तेन्दुए की खाल के अलावा एक मोटर साइकिल को वन्य प्राणी के अवयवों के अवैध परिवहन के उपयोग के कारण जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इन आरोपियों को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के विशेष न्यायालय सतना में पेश किया जाएगा।
ऋषभ जैन
Source link

