नई दिल्ली : हाल ही में एक विशालकाय एनाकोंडा का वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए. वायरल वीडियो को ट्वविटर पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था कि ‘who’s been stealing the chickens…’ वीडियो में संकेत था कि विशालकाय सांप उस वक्त कैप्चर हुआ जब वो पोल्ट्री से पेट भरने की फिराक में था.
वीडियो में, दिख रहा सांप काफी बड़ा और फिल्मी एनाकोंडा की तरह दिखता है. जो एक बड़े नीले ड्रम के बीच से आगे बढ़ता है, लेकिन कीचड़ और पानी के बीच फंस जाता है.
दो साल पहले सामने आया था असली वीडियो
दो साल पहले ऑनलाइन प्लेटफार्म पर दिखा ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि सिर्फ ट्विटर पर दस लाख से ज्यादा बार देखा गया. अब आप भी देखिए ये वायरल वीडियो (Viral vedeo).
Trying to catch who’s been stealing the chickens… pic.twitter.com/TpBhixH5CK
— Science is Amazing (@AMAZlNGSCIENCE) November 20, 2020
वीडियो से हुई छेड़छाड़
हालांकि, तथ्यों की जांच करने वाली वेबसाइट स्नूप्स (Snopes) के मुताबिक, इसमें दिख रहा विशालकाय सांप हकीकत से इतना बड़ा नहीं है और ऐसा दिखाने के लिए वीडियो में एडिटिंग यानी छेड़छाड़ की गई है.
हांलाकि असल वीडियो को जब आप देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे कि सांप कुछ बड़ा जरूर है, लेकिन हेराफेरी कर बनाए वीडियो की तरह यह कोई फिल्मी ‘एनाकोंडा’ जितना भयानक नहीं है. और तो और, वीडियो में दिख रहा बड़ा नीले रंग का ड्रम भी एक छोटा सा पाइप ही है.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इस तरह किसी सांप के वीडियो में हेरफेर किया गया हो. पहले भी एडिटिंग के जरिए छोटे सांपो को विशालकाय दिखाया गया है. और इस वायरल वीडियो के साथ भी ये झूठा दावा किया गया था कि इस एनाकोंडा की लंबाई 50 फीट है.
LIVE TV


