Hong Kong top leader Carrie Lam piles up cash at home after US sanctions, she has no bank account | हॉन्‍ग कॉन्‍ग की इस नेता की करोड़ों में है सैलरी, लेकिन घर पर रखती हैं ‘नकदी का ढेर’

हॉन्‍ग कॉन्‍ग: हॉन्‍ग कॉन्‍ग (Hong Kong) की नेता कैरी लैम (Carrie Lam) ने कहा है कि वह घर पर ‘नकदी रकम के ढेर’ रखती हैं क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा उन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से उनका कोई बैंक खाता ही नहीं है. वाशिंगटन के इस कदम ने चीन समर्थक हॉन्‍ग कॉन्‍ग के अधिकारियों की अमेरिकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया है और अमेरिका में किसी भी वित्तीय लेनदेन को आपराधिक बना दिया है.

US sanctions के बाद कैश का प्रयोग कर रही हैं लैम
जून के अंत में बीजिंग द्वारा हॉन्‍ग कॉन्‍ग में नया कानून लागू करने के बाद से ही अमेरिका सख्‍ती बरत रहा है और इसी के तहत उसने लैम समेत 14 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे. स्थानीय अंग्रेजी टीवी चैनल HKIBC के साथ शुक्रवार की रात को प्रसारित हुए एक इंटरव्‍यू में लैम ने कहा कि प्रतिबंध के बाद वह रोजाना सभी चीजों के लिए नकदी का उपयोग कर रही हैं. इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा, ‘आपके सामने हॉन्‍ग कॉन्‍ग SAR (Special Administrative Region) की एक चीफ एक्जिक्‍यूटिव बैठी है, जिसके पास कोई बैंकिंग सेवा नहीं है. मैं सभी चीजों के लिए नकदी का उपयोग कर रही हूं. मेरे घर पर नकदी के ढेर हैं, सरकार मुझे नकद में सैलरी दे रही है क्योंकि मेरे पास बैंक खाता नहीं है.’

ये भी पढ़ें-तलाक की अफवाह के बीच Melania Trump अब करेंगी यह काम, डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं साथ

लैम ने आगे कहा, ‘अमेरिकी सरकार द्वारा अनुचित रूप से प्रतिबंधित होना मेरे लिए सम्‍मान की बात है.’ इससे पहले अगस्त में लैम ने मीडिया से कहा था कि उन्हें प्रतिबंधों के कारण थोड़ी सी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जैसे वह क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं कर पा रहीं हैं. 

ये भी पढ़ेें-ISIS से जुड़ा बड़ा खुलासा, जेहादी दुल्‍हनों के नाम पर उगाह रहा ऑनलाइन पैसा

इतनी है लैम की सैलरी 
लैम सालाना HK$ 5.21m (करीब 5 करोड़ रुपये या 6.7 लाख अमेरिकी डॉलर) कमाती हैं और दुनिया में सबसे ज्‍यादा सैलरी पाने वाली लीडर्स में से एक है. लैम की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स लैम के ‘नकदी के ढेर’ के बयान के बाद घर पर रखीं अपने गुल्लक के सिक्कों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि उनकी इतनी मोटी सैलरी को उनके घर तक कैसे पहुंचाया जाता होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here