BJP में गुटबाजी! एक साल से बिना नेता प्रतिपक्ष चल रहा रायपुर नगर निगम

कांग्रेस ने बीजेपी पर गुटबाजी का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर गुटबाजी का आरोप लगाया है.

नगरीय निकाय चुनाव एक साल बाद भी रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) बिना नेता प्रतिपक्ष के ही चल रहा है. दरअसल अंदरूनी गुटबाजी के चलते बीजेपी अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पायी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) का नेता प्रतिपक्ष बनाना भूल गयी है. तभी विपक्ष में बैठी बीजेपी के पार्षद नेतृत्व विहीन काम कर रहे है. नगर निगम चुनाव को एक साल होने जा रहे है. जहां कांग्रेस (Congress) ने महापौर और सभापति बनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की. लेकिन बीजेपी (BJP) में कई गुटों की वजह से अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया और आज-कल करते पूरा साल बीत गया जिसे लेकर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर गुटबाजी का आरोप लगाया है.

रायपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुर्यकांत राठौर इस बार भी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में हैं. हालांकि कई दफे बैठकें हो चुकी है लेकिन नेता प्रतिपक्ष के लिए एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी. सुर्यकांत राठौर ने अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुने जाने पर सफाई देते हुए कहा है कि ये उनके संगठन का मामला है और नेता प्रतिपक्ष नहीं होने से बीजेपी पार्षद दल का कोई काम नहीं रूका है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: कलेक्टर का पीए NOC के बदले ले रहा था 1 लाख का रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

नेता प्रतिपक्ष चयन का मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचानेता प्रतिपक्ष चुनने की जिम्मेदारी जिला स्तर के टीम की होती है लेकिन रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन का मामला प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है. रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का चयन अब प्रदेश नेतृत्व करेगा.

बहरहाल बीजेपी में गुजबाजी इस कदर हावी है कि नेता प्रतिपक्ष चुनने में ही 1 साल का वक्त लगा दिया गया. ऐसे में नयी प्रदेश प्रभारी ने पार्टी में सभी नियुक्तियां जल्द करने के निर्देश दिये हैं देखना होगा कि आखिर संगठन किसे रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाती है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here