वेनेजुएला: साउथ अमेरिका (South America) के वेनेजुएला (Venezuela) शहर में समुद्र किनारे रहने वाले एक मछुआरे की किस्मत उस वक्त चमक गई जब उसे तट पर सोना (Gold) मिला. मछुआरे का नाम योलमैन लारेस है. वो बताते हैं कि सुबह के समय वो समुद्र तट पर टहल रहे थे. तभी सूरज की तेज रोशनी में उन्हें कुछ चमकता हुए दिखा. जब उन्होंने रेत में हाथ डालकर उस चीज को बाहर निकाला तो असल में वो वर्जिन मैरी की छवि वाला स्वर्ण पदक था.
खजाने ढूंढने दौड़ पड़ा पूरा गांव
25 साल के लारेस ने कहा, सोना देखकर मैं हिल लगा था, मैं खुशी से रोया. यह पहली बार था जब मेरे साथ कुछ खास हुआ था. घर पर लारेस ने अपने ससुर को इसकी जानकारी दी जिसके बाद यह तेजी से फैल गया. और जल्द ही गांव के 2000 निवासी एक उन्मादी खजाने की खोज में शामिल हो गए. गुआका गांव के ज्यादातर मछुआरे मछली पकड़ने वाले यंत्र लेकर समुद्र किनारे पहुंच गए. और सोना पाने की आस में रेत में खुदाई करने लगे. लोगों को विश्वास था कि उन्हें सोना मिलेगा.
ये भी पढ़ें:- Tiger Shroff की फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्टर ने जवाब से जीत लिया दिल
पानी के हर इंच को खंगालने लगे लोग
जानकारी के अनुसार, इस गांव की आबादी करीब 2000 है. जिसमें से अधिकांश लोग खजाने की खोज में शामिल हो गए. वो पानी के हर इंच को खंगालने में जुट गए. मछली पकड़ने वाली नावों के सहारे वहां चारों ओर खुदाई कर रहे थे, यहां तक कि समुद्र तट पर अपने कुछ वर्ग फुट रेत की रक्षा करने के लिए वहीं सो रहे थे. उन्हें यह लग रहा था कि उनके रेत के हिस्से से कोई और ना सोना निकाल ले.
ये भी पढ़ें:- नशे में गाड़ी चलाने और मारपीट का लगा आरोप, अब Sidharth Shukla ने कहा, ‘मुझ पर हमला…’
1500 डॉलर में बेचे खजाने में मिले आभूषण
हालांकि दर्जनों ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्हें खुदाई के दौरान कम से कम एक कीमती वस्तु मिली है. जिसमें आमतौर पर सोने की अंगूठी शामिल है. अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ लोगों ने अपने पाए स्वर्ण आभूषण को 1,500 डॉलर यानी करीब 1,10,607 रुपये में बेच दिया. कई लोगों के लिए यह अप्रत्याशित था. स्थानीय मछली संयंत्र में काम करने वाले Ciro Quijada ने कहा ‘यह ईश्वर हैं जो हमपर अपनी कृपा बरसा रहे हैं.’
LIVE TV

