
श्रीनगर की डल लेक में बीजेपी के चुनाव प्रचार के दौरान शिकारा पलट गई, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया.
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की राजधानी श्रीनगर के डल झील (Dal Lake) में एक बड़ा हादसा टल गया. जिला विकास परिषद चुनाव (District Development Council Election) प्रचार कर रहे बीजेपी नेताओं की नाव (शिकारा) बर्फीली झील में पलट गई. हालांकि, नाव पर सवार सभी नेताओं और पत्रकारों को बचा लिया गया. नाव पर बीजेपी के चार नेता सवार थे. डीडीसी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने डल झील में शिकारा कैम्पेन चलाया था, जिसके तहत बीजेपी के नेता पर्यटकों के इस आकर्षण केंद्र में नाव पर सवार हो प्रचार कर रहे थे. उसकी कवरेज के लिए बड़ी संख्या में फोटो पत्रकार भी नाव पर सवार थे.
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने NDTV को बताया कि किनारे पर पहुंचने के बाद शिकारा पलट गई. उन्होंने कहा कि कई पत्रकार नाव पर थे. सभी सुरक्षित हैं. हुसैन ने कहा, “नाव पर कई मीडियाकर्मी सवार थे. शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है. डल झील पर यह एक बहुत अच्छी रैली थी. नाव जब तट पर पहुंची, तो वह पलट गई लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.”
Source link

