कृषि मंत्री श्री पटेल किसान चौपाल की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे
भोपाल : रविवार, दिसम्बर 13, 2020, 21:39 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल भेल दशहरा मैदान पर किसान चौपाल की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को दोपहर में पहुँचे। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। भोपाल में आयोजित चौपाल में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के किसान सम्मिलित होंगे। किसानों को नवीन कृषि विधेयकों से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया जायेगा। किसान चौपाल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी संबोधित करेंगे। उज्जैन में भी 15 दिसम्बर को किसान चौपाल आयोजित होगी। शेष अन्य संभागों में 16 दिसम्बर को किसान चौपालों का आयोजन किया जायेगा।
अलूने
Source link

