-आधा गिलास दूध
-10 से 15 बादाम
-1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
पेट का मोटापा कम करते हैं चिया सीड्स
ऐसे बनाए हलवा
-सबसे पहले मिक्सी में दूध और बादाम डालकर बादाम मिल्क तैयार कर लें।
-अब इस दूध को किसी बड़े कटोरे में निकालकर इसमें एक चम्मच चिया सीड्स मिला लें और 2 से 3 मिनट के लिए ढककर रख दें।
-आपका चिया सीड्स हलवा तैयार है। यदि आप इसे मीठा करना चाहते हैं तो इसमें 1 चम्मच शहद मिला लीजिए।
कैसे राहत देगा यह हलवा?
-चिया सीड्स में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है।
-चिया सीड्स ओमेगा फैटी-3 एसिड से भरपूर होते हैं। यह आपके शरीर के अंदर सूजन को कम करने का काम करता है।
-जब शरीर को ऊर्जा मिलती है और पेट की सूजन कम होती है तो पेट की फुलावट तुरंत कम हो जाती है। शरीर में बढ़ी हुई ऊर्जा पेट में भरी अतिरिक्त वायु को बाहर करने में सहायक है। इसलिए चिया सीड्स का हलवा खाने के बाद आपको जल्दी ही आराम मिलता है।
पेट का मोटापा कैसे घटाएं?
यदि पेट फूलने की समस्या अक्सर होती हो
-यदि आपको पेट फूलने की समस्या अक्सर होती है तो आप नियमित रूप से भी चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप हर रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रख दें।
-अगले दिन सुबह इन सीड्स में दूध मिलाकर आप इनका सेवन नियमित रूप से भी कर सकते हैं। यदि दूध पीना पसंद नहीं है तो आप किसी अन्य जूस या शरबत में मिलाकर भी इनका सेवन कर सकते हैं। दही में मिक्स करके भी आप इनका सेवन कर सकते हैं।
-भिगे हुए चिया सीड्स में शहद और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भी आप खा सकते हैं। यदि यह तरीका पसंद ना आए तो आप चिया सीड्स को पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लें और इस पाउडर को किसी भी फूड में मिक्स करके खा सकते हैं।
चिया सीड्स खाने का तरीका
नियमित चिया सीड्स खाने का असर
-नियमित रूप से चिया सीड्स खाने पर आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। पेट के विकार दूर होंगे और पेट फूलने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
-शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा। टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा भी कम होगा। शरीर में इंसुलिन का स्त्राव सही रहेगा।
-नियमित रूप से चिया सीड्स खाने पर कॉलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा कम होता है। यदि सही जीवनशैली अपनाते हुए चिया सीड्स खाए जाएं तो कॉलेस्ट्रॉल की दिक्कत से जीवनभर बचा जा सकता है।
Source link

