प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन को सीधे (वर्चुअली) संबोधित करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन को सीधे (वर्चुअली) संबोधित करेंगे


35 लाख किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी फसल नुकसानी की 16 सौ करोड़ रुपए की पहली किश्त
सभी किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा – मुख्यमंत्री श्री चौहान
 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 17, 2020, 21:48 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सौभाग्य की बात है कि रायसेन में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सीधे संबोधित करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे प्रधानमंत्री जी को अवश्य सुनें।

कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा, दोपहर 1:00 बजे से मुख्यमंत्री श्री चौहान का उद्बोधन होगा तथा दोपहर 2:00 बजे से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित क्षेत्रीय चैनलों, फेसबुक आदि पर होगा। वेबसाइट cmevent.mp.gov.in पर आसानी से रजिस्ट्रेशन करके भी कार्यक्रम से जुड़ा जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सरकार ने किसानों को वचन दिया था कि उन्हें बाढ़ से हुई क्षति का पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। 18 दिसंबर को रायसेन में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 35 लाख किसानों को फसल नुकसानी के मुआवजे की पहली किस्त के रूप में लगभग 16 सौ करोड रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। सभी किसानों को शीघ्र मुआवजा प्राप्त होगा। इसके अलावा उन्हें फसल नुकसानी की फसल बीमा की राशि भी बीमा कंपनियों के माध्यम से दिलाई जाएगी।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here