guava leaf tea benefits: भूल जाएंगे महंगी दवाइयां, महीनेभर तक पिएं सिर्फ 1 कप अमरूद के पत्तों से बनी चाय – guava leaf tea benefits for health guava leaf tea benefits in diabetes

अक्सर लोग जब अमरूद की बात करते हैं तो इसके स्वाद के बारे में ही चर्चा करते हैं। लेकिन, इसके फायदों के बारे में कम ही लोगों को पता होता है। अमरूद में कई औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। अमरूद के फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्ते कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसके चलते यह अमरूद के फलों से भी ज्यादा गुणकारी हैं। अपने औषधीय गुणों के चलते कई जगह अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल चाय के तौर पर भी होता है। अमरूद की पत्तियों से बनी चाय को हर्बल चाय के रूप में जाना जाता है, जिसके औषधीय गुण आपको भी हैरान कर देंगे।

अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और क्वेरसेटिक के साथ मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी भारी मात्रा में पाए जाते हैं, जो अमरूद की पत्तियों से बनी चाय की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। यकीन मानिए इससे होने वाले सेहत संबंधी लाभों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए बताते हैं आपको अमरूद की पत्तियों से बनी चाय के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में-

​1. कैसे बनाएं अमरूद के पत्तों की चाय

1-

इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत होगी कुछ अमरूद के पत्तों की। इसके साथ एक तिहाई चम्मच नॉर्मल चाय पत्ती की, डेढ़ कप पानी और शहद की।

विधि- सबसे पहले अमरूद के करीब 10 ताजे पत्तों को अच्छे से धो लें। सॉसपैन लें और उसमें डेढ़ कप पानी को सामान्य आंच पर 2 मिनट के लिए उबलने के लिए रख दें। अब इसमें धुले हुए अमरूद के पत्ते डाल दें और स्वाद और कलर के लिए नॉर्मल चाय की पत्ती डालें। अब इसे 10 मिनट के लिए पकाएं। अंत में इसमें मीठेपन के लिए शहद मिला दें। आपकी अमरूद के पत्तों की चाय तैयार है।

इस नमक के पानी में रोज डुबाएं अपने पैर, उतारेगी थकान और मिलेंगे ये खास फायदे

​2. कोलेस्ट्रॉल कम करे

2-

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। खासकर हार्ट के लिए कोलेस्ट्रॉल की अधिकता काफी खतरनाक होती है। इसकी अधिकता से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और एथेरोक्स्लेरोसिस का खतरा बना रहता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करता है। जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है। एक अध्ययन के मुताबिक, अमरूद के पत्तों की चाय काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है। जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

​3. डायबिटीज से मिले छुटकारा

3-

अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने से डायबिटीज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अमरूद के पत्तों से बनी चाय जरूर पीना चाहिए। खाली पेट अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने से शुगर लेवल कंट्रोल होता है और डायबिटीज की समस्या शरीर को परेशान नहीं करती। इसलिए अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो दूध से बनी नॉर्मल चाय पीने के बजाय अमरूद के पत्तों से बनी चाय ही पिएं।

​4. मुंहासों से छुटकारा दिलाए

4-

अमरूद के पत्तों में मौजूद औषधीय तत्व खून को साफ करने का काम करते हैं। आमतौर पर चेहरे पर होने वाली मुंहासें और दाग-धब्बे की सबसे बड़ी वजह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स होते हैं और अमरूद के पत्ते खून से इन्हीं टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। जिससे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलता है। दिन में एक बार अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने से आपको काफी हद तक मंहासों की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, अमरूद की पत्तियों को पीसकर उसे मुंहासों पर लगाने से भी इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।

गर्म तासीर वाली होती हैं ये 8 चीजें, कड़ाके की सर्दी में रोज करें इनका सेवन

​​5. बालों के झड़ने की परेशानी होगी दूर

5-

अमरूद के पत्तों में मौजूद औषधीय तत्व खून को साफ करने का काम करते हैं। आमतौर पर चेहरे पर होने वाले मुंहासे और दाग-धब्बों की सबसे बड़ी वजह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स होते हैं और अमरूद के पत्ते इन्हीं टॉक्सिन्स को खून से बाहर निकालते हैं। जिससे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलता है। दिन में एक बार अमरूद के पत्तों से बनी चाय पीने से आपको काफी हद तक मुंहासों की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, अमरूद की पत्तियों को पीसकर उसे मुंहासों पर लगाने से भी इस परेशानी से छुटकारा मिलता है।

​6. पेट के लिए फायदेमंद

6-

अमरूद के पत्तों से बनी चाय गैस, कब्ज और पेट की ऐंठन जैसी अन्य बीमारियों का भी रामबाण इलाज है। रोजाना एक कप अमरूद के पत्तों से बनी चाय आपको पेट की कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ना सिर्फ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं, बल्कि पेट को ठंडक भी पहुंचाते हैं। तो अगर आप भी पेट संबंधी बीमारी से परेशान हैं तो रोजाना अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन जरूर करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here