स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी रविवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहेंगे


स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी रविवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहेंगे


 


भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 19, 2020, 22:12 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 20 दिसंबर को रायसेन जिले के भ्रमण पर रहेंगे।  वे रविवार सुबह 9:20 बजे भोपाल से रायसेन जिले  के जमुनिया खेजडा ग्राम के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. चौधरी जमुनिया-खेजड़ा  ग्राम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित  पाइप एंड प्लेट्स उद्योग के उद्धघाटन  कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

मंत्री डॉ चौधरी जमुनिया-खेजड़ा ग्राम से कायमपुर ग्राम जाएंगे जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर  दोपहर 2 बजे भोपाल आएंगे। 

मंत्री डॉ चौधरी भोपाल में दोपहर 2  बजे संत श्री  गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर अशोका गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।  इसके बाद मंत्री डॉ. चौधरी रविवार को ही दोपहर बाद 2.40 बजे  अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारियों द्वारा हिन्दी भवन भोपाल में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।


महेश दुबे 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here