धमतरी के युवक ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर बाइक बनाई.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में एक 9वीं पास लड़के ने अपनी पसंद की बाइक (Bike) बना डाली, वो भी कबाड़ और जुगाड़ से.
सैय्यद सैफ जो धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के सिंगपुर गांव में रहते हैं. इनके पिता साइकल मैकेनिक थे. सैफ का मन ज्यादा दिनों तक पढ़ाई में नहीं लगा और वो अपने पिता के साथ ही मैकेनिक का काम सीखने लगा. गाड़ियों का काम सीखते-सीखते आज सैफ अपने काम में मास्टर बन गया है. उसकी मास्टरी का सबूत वो बाइक है, जिसे देखते ही रास्ता चलते लोग मुड़ कर आते हैं और बाइक को देख कर सवाल करते है कि ये कैसे बनाई?
इस तरह बनाई बाइक
सैय्यद ने बताया कि उसके द्वारा बनाई गई बाइक में सुजुकी का इंजन, यामाहा की बॉडी, स्कूटर के चक्के लगे हैं. इस तरह ये 5 गाड़ियों का मेल है, इसे बनाने के लिए सैफ ने न कोई ट्रेनिंग ली, न किसी उस्ताद की मदद. सब कुछ खुद से कर लिया. सैफ बताते हैं कि उन्हें इस तरह की अनोखी बाइक बनाने का जुनून है. इस बाइक को काफी लोग खरीदना चाहते हैं.

