मध्यप्रदेश मंत्री परिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री वोरा को दी श्रद्धांजलि


मध्यप्रदेश मंत्री परिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री वोरा को दी श्रद्धांजलि


अजातशत्रु राजनेता थे श्री वोरा – मुख्यमंत्री श्री चौहान
दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई
 


भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 22, 2020, 13:23 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री मोतीलाल वोरा अजातशत्रु राज नेता थे। स्व. श्री वोरा पूरे जीवन काल में दलगत राजनीति से उठकर आम आदमी की सेवा में लगे रहे। मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री वोरा को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री वोरा सदैव लोक कल्याण के कार्य करते थे। वे सहज भाव से सभी वर्गों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाते थे। वे आखिरी सांस तक सक्रिय रहे। सार्वजनिक जीवन में उनका अतुलनीय योगदान था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रिपरिषद के साथ ही हम सभी प्रदेश की जनता की ओर से स्व. वोरा को श्रद्धा -सुमन अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. वोरा जी से जुड़े कुछ संस्मरण भी सुनाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 23 दिसम्बर को हो रहे कई कार्यक्रम भी स्थगित किए गए हैं।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here