औद्योगिक क्षेत्र बाबई मोहसा में 150.00 करोड़ की लागत से मेडीकल एवं इण्डस्ट्रियल गैस प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू


औद्योगिक क्षेत्र बाबई मोहसा में 150.00 करोड़ की लागत से मेडीकल एवं इण्डस्ट्रियल गैस प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू


औद्योगिक निवेश की ओर बढ़ते कदम 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 19:21 IST

होशंगाबाद जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा – बाबई में मध्यप्रदेश शासन की औद्योगिक फ्रेंडली नीति एवं जिला प्रशासन होशंगाबाद की सघन मॉनिटरिंग के फलस्वरूप मेडीकल एंव इण्डस्ट्रियल गैस प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। मेसर्स इनॉक्स एयर प्रोडक्टस प्रा.लि. द्वारा लगभग 150.00 करोड़ की लागत से प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसमें मेडीकल ऑक्सीजन 150 मेट्रिक टन प्रतिदिन, नाइट्रोजन गैस 54 मैट्रिक टन प्रतिदिन तथा ऑर्गन गेस 6 मैट्रिक टन प्रतिदिन का उत्पादन किया जायेगा।

शासन की मंशानुसार जिले में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं रोजगार के अवसर अर्जित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी भूमिका निभाई जा रही है। कलेक्टर होशंगाबाद द्वारा जिले में नवीन औद्योगिक इकाइयों के स्थापना एवं रोजगार सृजन के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मेडीकल एवं इण्डस्ट्रियल गैस प्लांट की स्थापना हेतु मप्र औद्योगिक केन्द्र विकास निगम भोपाल को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई में तत्परता पूर्वक 4.5 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गयी। इकाई स्थापना के प्रथम चरण में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण एव अन्य अधोसंरचना का कार्य प्रगति पर है। प्लांट की स्थापना से जहां एक और गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु उपयोगी ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता होगी वहीं दूसरी ओर व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एंव अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। साथ ही आगामी वर्षों में इससे सम्बंधित सहायक उद्योगों की स्थापना होगी।

मेसर्स इनॉक्स एयर प्रोडक्टस प्रा.लि. म.प्र. के यूनिट हैड श्री अनिल खमेसरा ने बताया कि यह प्लांट ‘Ultra high purity cryogenic liquid medical and industrial oxygen plant जिसमें विदेश से आयातित अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा मेडीकल ऑक्सीजन का निर्माण किया जायेगा। उक्त इकाई की स्थापना से हमारा प्रदेश मेडीकल ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जायेगा तथा भविष्य में अन्य प मेडीकल ऑक्सीजन आपूर्ति में प्रदेश अग्रणी होगा।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here