How to make: सर्दियों में लीजिए अमरूद की खीर का मजा, ये है बनाने की विधि
अमरूद को छीलकर बीज निकाल दें और अमरूद के गूदे को छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इसे बारीक पीस लें।

अमरूद की खीर
Step 2:
एक पैन लें और उसमें गुड़ और थोड़ा पानी डालें। इसे तब तक उबालें जब तक गुड़ पिघल न जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

Step 3:
अब एक पैन लें और उसमें घी और काजू डालें और इसे सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद किशमिश डालें और इसे भी एक मिनट तक भूनें।

Step 4:
उसी पैन में पीसा हुआ अमरूद का पेस्ट डालें और इसे लगभग 10 मिनट तक पकाएं। थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार हिलाते रहें।

Step 5:
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और गुड़ का पानी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और 3-4 मिनट तक उबलने दें। फिर इसे एक बर्तन में निकालकर गर्म-गर्म परोसें।

Source link


