उज्जैन प्रदेश का स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना


उज्जैन प्रदेश का स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना


रेडियो फ्रिक्वेंसी से होगी रीडिंग- ऊर्जस एप पर लाइव होगा 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 8, 2021, 18:34 IST

मध्यप्रदेश में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को और गति देते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार से उज्जैन शहर में मीटर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया है। इंदौर, रतलाम के बाद इस तरह के अत्याधुनिक मीटर वाला अब उज्जैन तीसरा शहर बन गया है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि उज्जैन के खेड़ापति बिजली जोन के तहत उपभोक्ता श्रीमती शालिनी धर्मेंद्र निगम के तिरूपति एवेन्यू स्थित निवास पर पहला मीटर लगाया गया। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि जनवरी अंत से रतलाम एवं उज्जैन में स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को ऊर्जस एप पर स्मार्ट मीटर लाइव मिलने लगेगी।

स्मार्ट मीटर का कोई शुल्क नहीं लेगी कंपनी

श्री तोमर ने बताया कि कंपनी आगामी एक माह के दौरान देवास, महू, खरगोन में भी स्मार्ट मीटर लगाना प्रारंभ करेगी। ये पूरे शहर स्मार्ट मीटर वाले होंगे। इन स्थानों पर मीटर रीडरों का काम खत्म हो जाएगा। हर माह की अंतिम तिथि पर मीटर से रेडियो फ्रिक्वेंसी तरीके से डाटा सीधे बिलिंग सेक्शन पहुंच जाएगा। बिजली कंपनी इन स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओ से कोई भी शुल्क नहीं लेगी।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here