दमिश्क: सीरिया (Syria) में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के ठिकानों को निशाना बनाकर पिछले दो दिनों में 130 से ज्यादा हवाई हमले (Airstrikes in Syria on ISIS) किए गए, जिनमें 12 आतंकियों (ISIS Terrorists) को मार गिराया गया.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory for Human Rights) ने शनिवार को कहा कि सीरिया (Syria) में आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों पर रूस (Russia) के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की है.
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, आईएसआईएस के आतंकवादियों ने सीरिया की सेना के कई सैन्य ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया था, जिन्हें छुड़ाने के लिए रूस के लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किए.
ये भी पढ़ें- रेड बिकनी गर्ल: जब 18 की उम्र में जहाज में छेदकर भागी हसीना, KGB को दिया चकमा
जानकारी के अनुसार, आईएसआईएस के आतंकवादी हवाई हमलों के डर से सीरिया की सेना के सैन्य ठिकानों को छोड़कर भाग गए हैं. ऐसे में फिर एक बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि पिछले 48 घंटों में लड़ाई के दौरान, 19 सरकारी सैनिक मारे गए, साथ ही 12 आईएस आतंकवादी भी मारे गए.
ये भी पढ़ें- अगर 2021 में ये 8 हेल्थ मुद्दे इग्नोर किए, तो बढ़ने वाली है मुसीबत
सीरिया में महत्वपूर्ण क्षेत्रों को खोने के बाद, आईएसआईएस आतंकी संगठन सीरियाई रेगिस्तानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मौजूद है और उसने सीरियाई सुरक्षाबलों पर अनगिनत हमले किए हैं.
LIVE TV

