More than hundred birds killed in Delhi, bird flu not confirmed

दिल्ली में सौ से अधिक पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

दिल्ली में DDA के अंतर्गत आने वाले पार्क में अब तक कुल 27 बत्तखों और कुल 91 कौवों की मौत रिपोर्ट की गई है. ये आंकड़े पिछले करीब एक हफ्ते में रैपिड रिस्पॉन्स टीम द्वारा मृत पाए गए पक्षियों के हैं. 27 बत्तखों की मौत संजय झील में रिपोर्ट की गई है, जिनमें से 10 बत्तखें शनिवार को और 17 बत्तखें रविवार को मरी हुई पाई गई हैं. 

Newsbeep

संजय झील को रैपिड रिस्पॉन्स टीम की ओर से अलर्ट ज़ोन में डाला गया है और पार्क को बंद कर दिया गया है. अब तक सबसे ज़्यादा, 24 कौवों की मौत सरिता विहार के डिस्ट्रिक्ट पार्क में रिपोर्ट की गई हैं.

किसी भी मौत में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं है,  सैम्पल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here