West bengal assembly elections: Suvendu Adhikari accepts Mamata Banerjees Nandigram challenge – ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से 50 हजार से कम वोट से वोट से जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : शुभेंद्र अधिकारी

ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम से 50 हजार से कम वोट से वोट से जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा : शुभेंद्र अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए हैं (फाइल फोटो)

कोलकाता :

तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने उनकी विधानसभा सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) द्वारा दी गई चुनौती स्वीकार कर ली और कहा वह चुनाव में उन्हें (ममता बनर्जी को) हरायेंगे, वरना राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि पूर्व तृणमूल नेता ने कहा कि उम्मीदवारों पर आखिरी निर्णय बीजेपी नेतृत्व विस्तृत चर्चा के बाद लेगा, न कि जैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में मनमाने तरीके से होता है. बनर्जी ने उससे पहले दिन में नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था. इस सीट से राजनीतिक दिग्गज शुभेंदु अधिकारी जीते थे.

यह भी पढ़ें

ममता ने नंदीग्राम से लड़ने का ऐलान कर एक तीर से कई निशाने साधे, क्यों खास है यह कदम…

अधिकारी ने कहा, ‘‘ यदि मुझे मेरी पार्टी नंदीग्राम (Nandigram assembly seat) से चुनाव मैदान में उतारती है तो मैं उनको कम से कम 50000 वोटों के अंतर से हराऊंगा, अन्यथा मैं राजनीति छोड़ दूंगा.”उन्होंने कहा कि लेकिन तृणमूल कांग्रेस जहां बनर्जी और उनके भतीजे ‘तानाशाही ‘ तरीके से चलाते हैं वहीं भाजपा में उम्मीदवार चर्चा के बाद तय किये जाते हैं और मेरी उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी को करना है. तीन किलोमीटर के रोडशो के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ मैं नहीं जानता कि मुझे कहां से उतारा जाएगा और उतारा भी जाएगा या नहीं.” 

स्वामी विवेकानंद की विरासत पर अधिकार जताने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बस चुनाव से पहले ही नंदीग्राम को याद करती हैं एवं उन पर नंदीग्राम गोलीबारी में लिप्त रहे एक IPS अधिकारी को चार बार सेवा विस्तार देने का आरोप लगाया.” भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बनर्जी नंदीग्राम के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रही हैं लेकिन ‘‘इस बार यह काम नहीं करेगा और उनकी पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से बंगाल की खाड़ी में फेंक दी जाएगी.” उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की सभा में ज्यादातर लोग बाहर से लाए गए थे.

Newsbeep

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here