मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर से मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर से मुलाकात


पन्ना हीरा खान की लीज की अवधि बढ़ाने का आग्रह 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 18, 2021, 21:42 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावडे़कर से नई दिल्ली में मुलाकात कर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एनएमडीसी द्वारा संचालित हीरा की खदान की लीज अवधि बढ़ाये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इस हीरा खदान में पर्याप्त मात्रा में हीरा अभी भी है और इससे लोगों को रोजगार मिलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खदानों से हीरे निकलेंगे तो राज्य को पर्याप्त मात्रा में राजस्व के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि मजदूरों का रोजगार नहीं छीना जायेगा और शीघ्र ही अपेक्षित कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इसके अलावा पन्ना टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार द्वारा उठाये गये ठोस कदमों से टाइगरों की संख्या में वृद्धि हुई है और आज प्रदेश में 140 टाइगर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वन और पर्यावरण से छेड़छाड़ किये बिना खदान भी चल रही है और टाइगर रिजर्व में शावकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इसके साथ सिंगरौली जिले के अमलिया कोल ब्लॉक कोयला मंत्रालय ने एचडीसी इंडिया लिमिटेड को आवंटित किया है। भारत सरकार द्वारा इसके लिए फारेस्ट क्लीयरेंस की अनुमति चाही गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस की अनुमति अगर मिल जाती है तो कोयला निकालना शुरू होगा, साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा और मध्यप्रदेश को रायल्टी मिलने से राजस्व में वृद्धि होगी। केन्द्रीय मंत्री ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 


संजय सक्सेना


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here