मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित


 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 22, 2021, 20:52 IST

राज्य शासन ने राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण,पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संरक्षित क्षेत्रों से ग्रामों के विस्थापन की गतिविधियों के अनुश्रवण क्रियान्वयन एवं इस संबंध में आने वाली कठिनाईयों के निवारण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया हैं।

     समिति में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, प्रमुख सचिव वन, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख सबंधित टाइगर कन्जर्वेशन फॉउन्डेशन के अशासकीय प्रतिनिधि, श्री रवि सिंह महासचिव, विश्व प्रकृति निधि, श्री नंदमुडी सुनील कुमार प्रमुख आर.बी.एस. भारत फाउंडेशन, श्री अनीस पी अंधेरिया अध्यक्ष वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट, श्री एच.एस. पाबला सेवानिवृत्त मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक को समिति सदस्य बनाया गया है। मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक समिति के सदस्य सचिव होंगे।


राजेश दाहिमा  


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here