250000 people affected by Cyclone Eloise in Mozambique | मोजाम्बिक में चक्रवात ‘एलोइस’ का कहर, भीषण बाढ़ ने भी मचाई तबाही

संयुक्त राष्ट्र:  मोजाम्बिक के तटीय शहर बेरा और उसके आसपास के इलाके में चक्रवात ‘एलोइस’से करीब 2,50,000 लोग प्रभावित हुए और 76 स्वास्थ्य केन्द्र तथा 400 कक्षाएं क्षतिग्रस्त या नष्ट हुई हैं. संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकलने की कोशिश कर रहे लोग

अफ्रीकी देश Mozambique में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक मैयर्टा कॉलार्ड ने विश्व निकाय के पत्रकारों को ऑनलाइन बातचीत में बताया कि यहां भीषण बाढ़ भी आई है. हम देख रहे हैं कि कई लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा, ‘करीब दो साल पहले चक्रवात ‘इडाई’ की वजह से इन्हीं इलाकों में ऐसी ही तबाही मची थी. ’

उन्होंने बताया कि उस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए थे और कई घर नष्ट हो गए या बह गए थे. कॉलार्ड ने बताया कि दिसम्बर में यही इलाका चक्रवात ‘चालने’ से भी प्रभावित हुआ था. 

बाढ़ में फसलों को भारी नुकसान

उन्होंने बताया कि शनिवार को चक्रवात ‘एलोइस’ यहां से गुजरा.  मंगलवार तक यहां इससे करीब 2,50,000 लोग प्रभावित हो चुके थे. यहां तंबुओं, आपातकालीन आश्रय, कंबल, पीने के पानी, स्वच्छता उत्पाद, फेस मास्क और खाद्य पदार्थों की काफी जरूरत है. 

उन्होंने कहा, ‘हमें जितनी जल्दी हो सके, स्कूलों को भी दोबारा बनाना होगा.’

ये भी पढ़ें- America ने जारी की Travel Advisory, अपने नागरिकों से कहा, ‘भारत-पाकिस्तान में खतरा, यात्रा करने से बचें’

कॉलार्ड ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों को भी जल्द ठीक करना होगा. बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है. फसल की कटाई अप्रैल में होनी है. अगर पानी वहां ठहर गया तो उसका फसल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here