स्वच्छता के कार्य में आएगी तेजी, ग्वालियर बनेगा सबसे स्वच्छ शहर: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर


स्वच्छता के कार्य में आएगी तेजी, ग्वालियर बनेगा सबसे स्वच्छ शहर: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर


डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के 50 वाहनों को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 27, 2021, 21:17 IST

नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 50 नए वाहन निगम द्वारा क्रय किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसएएफ मैदान में मुख्य कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा वाहनों का पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया गया। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि निगम के बेडे में 50 नए वाहन जुडने से स्वच्छता के कार्य में तेजी आएगी। निगम में यह नए वाहन आने से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था और सुदृढ हो सकेगी। शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था अच्छी होगी तो सडकों पर कचरा ही नहीं आएगा। इससे हमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भी लाभ मिलेगा तथा हमारा ग्वालियर सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। इसके लिए शहर के नागरिकों को भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


मधु सोलापुरकर/राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here