होटल के सामने ठेला लगाने से मना करने पर BJP नेता को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

आरोपियों ने बीजेपी के नेता संदीप जंघेल की पेट और पीठ सहित पैर पर चाकू से कई वार किए हैं

आरोपियों ने बीजेपी के नेता संदीप जंघेल की पेट और पीठ सहित पैर पर चाकू से कई वार किए हैं

बुधवार सुबह जिस जगह उस पर हमला हुआ वहां ठेला लगाने को लेकर उसका एक शख्स से विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 3, 2021, 4:06 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बुधवार को यहां के नहरपारा इलाके में अपराधियों ने बीजेपी नेता संदीप जंघेल को चाकू मारकर (BJP Leader Stabbed) घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. आरोपियों ने संदीप जंघेल की पेट और पीठ सहित पैर पर चाकू से कई वार किए हैं. घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए फौरन अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संदीप जंघेल युवा मोर्चा के गुढ़ियारी मंडल के महामंत्री हैं. साथ ही वो गंज पुलिस थाना क्षेत्र में नहरपारा होटल का संचालन भी करते हैं. बुधवार सुबह जिस जगह उस पर हमला हुआ वहां ठेला लगाने को लेकर उसका एक शख्स से विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पहुंचा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता अंबेडकर अस्पताल पहुंचने लगे. बीजेपी के रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कई कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे. बाद में सुंदरानी अपने समर्थकों को लेकर गंज थाना पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक उसे घटनास्थल के पास से सीसीटीवी के कुछ फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर वो आरोपियों की तलाश कर रही है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here