Covid-19 vaccine applied to about 45 lakh people in last 19 days: Ministry of Health – पिछले 19 दिन में लगभग 45 लाख लोगों को लगाया गया कोविड-19 रोधी टीका : स्वास्थ्य मंत्रालय

कृषि कानूनों को लेकर ट्वीट करने पर दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दर्ज की FIR

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया और अब तक कुल 84,617 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि देश में 19 दिन के भीतर 44,49,552 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है. भारत में महामारी के उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर अब 1,55,025 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का महज 1.44 प्रतिशत है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक की दैनिक संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है. इसने कहा, ‘‘भारत में पिछले कुछ हफ्तों (19 दिन) से दैनिक संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है.” देश में महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 1,04,80,455 हो गई है. मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘देश में महामारी से उबरने की दर बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गई है। अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 67.6 गुना अधिक है.”

मुजफ्फरनगर दंगों ने बांटा था, किसान आंदोलन फिर से जोड़ रहा समाज: बदल रही पश्चिमी यूपी की फिजा

Newsbeep

इसने कहा कि महामारी से उबरने के नए मामलों में से 86.04 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 7,030 लोगों ने महामारी को शिकस्त दी है, जबकि केरल में 6,380 और तमिलनाडु में इस अवधि में महामारी के 533 मरीज ठीक हुए हैं.

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 84.67 प्रतिशत मामले भी छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं.

केरल में लगातार संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं जहां पिछले 24 घंटे में 6,356 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में महाराष्ट्र में 2,992 और तमिलनाडु में संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के नए मामलों में से 71.03 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ही हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि केरल में 20 और पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ में सात-सात लोगों की मौत हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here