Is it bad to drink too much milk?: सुबह-शाम दूध पीने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो जा सकती है आपकी जान; जानें कैसे – what happens if you drink more milk daily is it harmful or not

दूध एक ऐसा आहार है जिसका सेवन मानव ही नहीं बल्कि जानवर भी पैदा होने के बाद से ही शुरू कर देता है। दूध के सेवन को लेकर हम बचपन से लेकर बहुत सी बीते और फायदे सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

दूध के सेवन की सलाह ना केवल डॉक्टर बल्कि सभी लोग देते हैं। दूध के अंदर मौजूद कैल्शियम ना केवल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हमारी मांसपेशियों से लेकर मस्तिष्क तक के लिए बेहद फ़ायदेमंद रहता है। आपने भी केवल इसके फायदे ही सुने होंगे।

लेकिन एक सिद्धांत की मानें तो अधिक दूध पीने के नुकसान भी हैं, बल्कि यह सिद्धांत तो यहां तक कहता है कि इसके नुकसान सीधा हड्डियों से जुड़े हैं। हाल ही में हुई कई रिसर्च दूध के जरिए होने वाले नुकसान के बारे में बताती हैं। चलिए जानते हैं क्या दूध पीने के नुकसान

दूध की मात्रा बन सकती है मौत का कारण

हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी हड्डियों के लिए कितना फ़ायदेमंद हैं। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं है कि आप इसे जरूरत से ज्यादा पीने लगें। अति किसी भी चीज की बुरी होती है, यह हम सभी ने सुना है और ऐसा ही दूध के साथ भी है। एक स्वीडिश अध्ययन में बताया गया है कि रोजाना ज्यादा दूध पीने से ना केवल हड्डियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि कई बार तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

स्वीडिश अध्ययन के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति तीन गिलास से अधिक दूध का सेवन करता है तो यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।वही इस अध्ययन पर महिलाओं को लेकर तो यह तक कहा गया है कि अगर कोई महिला तीन गिलास से ज्यादा दूध का सेवन करती है, तो उसकी मौत का जोखिम उन लोगों के मुकाबले दोगुना हो जाता है, जो दिन में एक गिलास दूध का सेवन करते हैं।

इसके अलावा 1997 में हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि जो लोग अधिक दूध पीते हैं, उन्हे कम फ्रेक्चर हो ऐसा भी देखा नहीं गया है। इसके अलावा इस अध्ययन में 77000 महिलाओं पर भी 10 साल तक रिसर्च की गई जिनमें से कुछ रोजाना एक गिलास या उससे कम दूध पीती थी। इनकी भी हड्डियाँ या कूल्हे फ्रैक्चर के मामले सामने नहीं आए।

दूध पीने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, 4 में से तीन इंसान पर होता है असर

दूध का सेवन सही या नहीं

अध्ययन की रिपोर्ट भले ही आपको डराने वाली हो, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप दूध का सेवन करना छोड़ दें। आपको बता दें कि दूध के अंदर ना केवल कैल्शियम बल्कि प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी12 होता है। यह सभी तत्व आपके शरीर की ग्रोथ के लिए फ़ायदेमंद है। इसके अलावा यह पुरानी बीमारियों को भी शरीर में बढ़ने से रोकते हैं।

ऐसे में अगर आपको किसी चीज का ध्यान रखना है, तो वह केवल यह है कि आप दूध का सेवन नियमित मात्रा में करें। आमतौर पर रोजाना एक गिलास दूध पीना सही रहता है। लेकिन अगर फिर भी आप अधिक दूध का सेवन करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि 2 गिलास से अधिक दूध ना पिएं।

दूध की अधिक मात्रा कर सकती है यह असर

दूध पीने के बहुत से फायदे हैं लेकिन हमेशा इसकी मात्रा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो आपको कुछ अन्य नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग अधिक दूध का सेवन करते हैं, वह अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसके अंदर ए 1 कैसिइन होता है। जिसका असर आंत पर विपरीत प्रभाव डालता है और आंतों की पारगम्यता को बढ़ा सकता है।

तुलसी के साथ दूध पीना हो सकता है खतरनाक, पढ़ें कारण

दूध से होने वाले अन्य नुकसान

दूध को लेकर कुछ नुकसान और भी देखे गए हैं, जिसका जिक्र कॉस्मेटिक और इन्वेसिटेगेशनल डर्मेटोलॉजी के लेख में किया गया है। इस लेख में बताया गया है कि फैट से भरे डेयरी उत्पादों के सेवन से आपको मुहांसों की समस्या हो सकती है।

इसके अलावादूध के जरिए पेट फूलना और पाचन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। यंहा तक की अगर आप लैक्टोज इंटोलरेंट नहीं भी हैं तो भी आप अधिक दूध के सेवन से लैक्टोज से पीड़ित हो सकते हैं। साथ ही डेयरी उत्पादों के अधिक सेवन के जरिए आपको सूजन और ऐंठन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here