Truck suddenly caught fire and 5 cylinders blast in Mumbai – मुंबई : ट्रक में अचानक लगी आग, तेज धमाकों के साथ फटे 5 सिलेंडर

मुंबई : ट्रक में अचानक लगी आग, तेज धमाकों के साथ फटे 5 सिलेंडर

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खास बातें

  • सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी आग
  • 5 सिलेंडरों में हुआ विस्फोट
  • हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं

मुंबई:

मुंबई (Mumbai) से सटी मीरा रोड में बीती रात एक मैदान में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक में एलपीजी सिलेंडर रखे थे, जिसमें से पहले एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ. इसके बाद एक-एक कर 5 और सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के इलाके के लोग घबरा गए. मीरा भायंदर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग बुझाने में तकरीबन एक घंटे का समय लगा.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

दमकल विभाग के प्रमुख प्रकाश बोराड़े के मुताबिक, एक गैस सिलेंडर विस्फोट से उड़कर 500 मीटर दूर जा गिरा था. गनीमत रही कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बताते चलें कि हाल ही में मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगी थी. फायर ब्रिगेड की 19 गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया था.

VIDEO: दिल्ली के ओखला में गोदाम और झुग्गियों में लगी भीषण आग


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here