छत्तीसगढ़ में 265 नए लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, अभी 4190 मरीज उपचाराधीन- Covid 19 update 265 new people found corona positive in Chhattisgarh 4190 patients under treatment now nodbk– News18 Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटे के दौरान 265 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,07,790 हो गई है. राज्य में सोमवार को 26 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 336 लोगों ने गृह-पृथकवास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 265 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 70, दुर्ग से 37, राजनांदगांव से नौ, बालोद से दो, बेमेतरा से पांच, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से सात, महासमुंद से 12, गरियाबंद से दो, बिलासपुर (Bilaspur) से सात, रायगढ़ से 18, कोरबा से 19, जांजगीर चांपा से तीन, मुंगेली से तीन, सरगुजा से 10, कोरिया से 10, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से एक, जशपुर से चार, बस्तर से छह, कोंडागांव से तीन, कांकेर से दो और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,07,790 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,99,856 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4190 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3744 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,217 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 787 लोगों की मौत हुई है.

4,290 मरीजों का इलाज चल रहा है
बता दें कि कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 186 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई. तब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,525 तथा मृतकों की कुल संख्या 3,741 हो गई थी. स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि अब तक यहां 2,99,494 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 4,290 मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया था कि रायपुर जिले में 43 नए मामले सामने आए हैं. 6 लोगों में से तीन की मौत रविवार को हुई, जबकि बाकी लोगों की मौत शनिवार को हुई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here