Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 21 February 2021 Sunday – Coronavirus India Updates: देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले, 101 लोगों की मौत

Coronavirus India Updates: देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले, 101 लोगों की मौत

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है (फाइल फोटो)

देश में (Coronavirus cases in India) 22 दिनों बाद कोविड-19 (COVID-19) के करीब 14,000 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,09,77,387 हो गयी जबकि 1,06,78,048 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13,993 नए मामले आए तथा संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हो गयी. देश में करीब 22 दिनों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 14,000 के आसपास मामले आए हैं. इससे पहले, 29 जनवरी को 18,855 मामले आए थे. संक्रमण से अब तक 1,06,78,048 लोगों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.27 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,43,127 उपचाराधीन मरीज हैं जो कि कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 19 फरवरी तक 21,02,61,480 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है. इनमें से 7,86,618 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई. देश में संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हो गई. इनमें महाराष्ट्र से 44, केरल से 15 और पंजाब से आठ मामले आए. देश में संक्रमण से अब तक 1,56,212 लोगों की मौत हुई है. इनमें महाराष्ट्र में 51,713, तमिलनाडु में 12,451, कर्नाटक में 12,287, दिल्ली में 10,897, पश्चिम बंगाल में 10,242, उत्तर प्रदेश में 8,712 और आंध्र प्रदेश में 7167 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

Here are Updates on “Coronavirus Cases Updates in Hindi:


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here