किसानों के हित में तीन विभाग मिलकर बनाएंगे संयुक्त कार्य-योजना


किसानों के हित में तीन विभाग मिलकर बनाएंगे संयुक्त कार्य-योजना


 


भोपाल : सोमवार, मार्च 1, 2021, 22:22 IST

किसानों की आय को दोगुना करने के लिये किसानों से जुड़े राज्य शासन के तीन विभाग खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति, सहकारिता और किसान कल्याण तथा कृषि कल्याण विकास विभाग रोडमेप के अनुसार एक संयुक्त कार्य-योजना बनाकर काम करेंगे। इस उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल एवं सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने मंत्रालय में सोमवार को संयुक्त बैठक की।

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि किसानों के हित में संयुक्त रूप से कियें गये प्रयासों के समुचित परिणाम सामने आएंगे, जो आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में मील के पत्थर साबित होंगे।

खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि गेहँ, चना एवं मसूर की खरीदी के लिये किसानों का ई-पोर्टल पर पंजीयन का काम पूरा हो चुका है। अब उन्हें गेहूँ खरीदी के लिये एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप इस वर्ष भी पंजीकृत किसानों से गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों की रिकार्ड खरीदी की जाएगी।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों की भलाई एवं उनकी उन्नति के लिये कृषि से जुड़े कृषि, सहकारिता एवं खाद्य विभाग की महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका है। किसानों के लाभ के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कार्य-योजना बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होगा।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here