Half a dozen students including hostel warden of school corona infected panso| जशपुर में स्कूल हॉस्टल की वॉर्डन समेत पांच छात्राओं के कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हंगामा, स्कूल बंद

जशपुर में हॉस्टल वॉर्डन और पांच छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हंगामा मच गया है.

जशपुर में हॉस्टल वॉर्डन और पांच छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हंगामा मच गया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर में स्कूल (School) खुलते ही कोरोना (Corona) का विस्फोट हुआ है. यहां हॉस्टल वार्डन समेत आधा दर्जन छात्राओं के कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मिलने से हड़कंप मच गया है. कलेक्टर ने स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए हैं.

जशपुर. छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के साथ ही स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया है. जशपुर के सन्ना एकलव्य आदर्श कन्या परिसर में स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना विस्फोट हो गया है. सन्ना के कन्या परिसर की आश्रम अधीक्षिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब यहां पर धीरे- धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. अब तक यहां पर हॉस्टल अधीक्षिका समेत 5 स्कूली छात्राएं कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं.

जशपुर के सन्ना एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय परिसर में 16 फरवरी से कक्षाएं शुरू हुईं हैं. शासन द्वारा स्कूल खोलने के आदेश के बाद यहां फिलहाल 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को स्कूल बुलाया जा रहा है. फिलहाल इन कक्षाओं की छात्राओं का प्री-बोर्ड इग्जाम टेस्ट चल रहा है. इसी बीच स्कूल की हॉस्टल अधीक्षिका कोरोना पॉजीटिव निकली हैं, जिसके बाद वो छुट्टी पर चलीं गईं हैं, लेकिन उनके सम्पर्क में आये लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें हॉस्टल में रहने वाली एक स्कूली छात्रा कोरोना पॉजीटिव निकली
छत्तीसगढ़ बजट : मुख्यमंत्री ने H-e-i-g-h-t शब्द से समझाई विकास की अवधारणा

इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और यहां पर सभी स्टाफ और छात्राओं का टेस्ट शुरू हुआ. एक मार्च को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और 73 छात्राओं का टेस्ट किया, जिसमें में चार और छात्राएं कोरोना पॉजीटिव निकलीं हैं. एक के बाद एक कोरोना पॉजीटिव केस के मिलने के बाद कलेक्टर ने स्कूल को बंद करने के आदेश दिया है.अब बाकी बची छात्राओं का भी टेस्ट किया जाएगा. अभिभावक अब इस मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. अभिभावकों का कहना है की स्कूल खुलने के बाद हॉस्टल में छात्राओं और अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया जाना था, लेकिन बिना टेस्ट के हॉस्टलों को खोलने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है. बहरहाल अब कलेक्टर ने स्कूल को 7 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दे दिए हैं. अब देखना होगा कि इस स्कूल में कोरोना की रफ्तार यहीं रुकती है या नहीं.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here