Korba News: उधारी की रकम नहीं दे सकी तो महिला ने रची गैंग रेप की झूठी कहानी

पुलिस ने जांच के बाद मामले में खुलासा किया.

पुलिस ने जांच के बाद मामले में खुलासा किया.

Korba News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा में एक महिला ने अपने साथ गैंग रेप (Gang Rape), मारपीट और जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत कर दी. जांच में सारे आरोप निकले फर्जी.

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) में एक महिला ने अपने साथ गैंग रेप (Gang Rape), मारपीट और जान से मारने की धमकी देने संबंधी झूठी शिकायत कर दी. दरअसल सिटी कोतवाली थाना में एक महिला की शिकायत पर उच्च अधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू की गई. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी  के नेतृत्व में हुई जांच में मामला और शिकायत दोनों झूठे निकले. पुलिस जांच का परिणाम रहा कि इस मामले में आरोपी बनाए जा रहे 6 लोगों के दामन पर लग रहा दाग साफ हो गया.

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने एक  मार्च को पुलिस अधीक्षक से पथर्रीपारा निवासी लखनदास महंत, उत्तमदास महंत और कुछ  साथी के खिलाफ लिखित शिकायत की. इनके द्वारा ग्राम जैजैपुर जिला जांजगीर के बांसबाड़ी में जान से मारने की धमकी देकर गैंग रेप  किया गया और जबरन चेक व कोरे कागज में हस्ताक्षर कराने के लिए मारपीट की गई.

महिला ने बलात्कार करने का वीडियो भी उन लोगों द्वारा बना लेने की शिकायत की थी. पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण को गंभीरता से लिया. घटना के एक माह बाद शिकायत करने के कारण संदेहास्पद भी माना. शिकायत की जांच व कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को निर्देशित किया गया. दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में महिला एसआई भावना खण्डारे द्वारा महिला से पूछताछ कर बयान कलमबद्ध किया गया. महिला ने बताया कि लखनदास महंत से उधार में लिए गए डेढ़ लाख रुपए को उसे वापस कर पाने असमर्थ है और लखन द्वारा बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसे रुपए वापस न करना पड़े इसलिए शिकायत की थी.

शिकायत को बताया झूठाइस तरह आवेदिका महिला ने अपने कथन में शिकायत को असत्य व झूठा बताया है. शिकायत की जांच में उसके साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं होना पाया गया. बताया जा रहा है कि सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शिकायतों की सूक्ष्म जांच का ही नतीजा रहा कि जनवरी माह में न्यू हाउसिंग बोर्ड खरमोरा निवासी प्रेमकांत साहू के ऊपर उसकी प्रेमिका के द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से निजात मिली. प्रेमिका ने एक साल पूर्व बने प्रेम संबंध और सहमति से स्थापित शारीरिक संबंध के एवज में तीन लाख रुपए प्रेमी से वसूल लिया और 25  हजार रुपए हर महीना देने के लिए ब्लैकमेल कर रही थी. बेरोजगार प्रेमी आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका था. पुलिस त्वरित जांच कर दगाबाज प्रेमिका को जेल का रास्ता दिखाया था.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here