तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती सिंधिया ने राजगढ़ पहुँचकर स्व. श्रीमती सोनी को श्रद्धांजलि दी
भोपाल : बुधवार, जनवरी 6, 2021, 18:18 IST

तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को राजगढ़ पहुँचकर स्व. श्रीमती कंचन बेन सोनी ‘बा’ को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। संघ के सह-सरकार्यवाह श्री सुरेश सोनी की माताजी श्रीमती सोनी का गत शुक्रवार को निधन हो गया था। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने इस दु:खद घड़ी में परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बिन्दु सुनील
Source link


