राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 1097 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 382, दुर्ग से 320, राजनांदगांव से 48, बालोद से नौ, बेमेतरा से 25, कबीरधाम से सात, धमतरी से 23, बलौदाबाजार से 22, महासमुंद से 19, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 51, रायगढ़ से 13, कोरबा से 28, जांजगीर- चांपा से दो, मुंगेली से सात, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, सरगुजा से 44, कोरिया से 10, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से चार, जशपुर से 34, बस्तर से तीन, कोंडागांव से तीन, कांकेर से आठ, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन हैं.
कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई थी
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,21,880 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में 3,11,198 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. जबकि 6753 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3929 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 58,629 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 828 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1066 नए मामले सामने आए हैं. तब इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,20,783 हो गई थी. राज्य में बृहस्पतिवार को 26 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी. वहीं, 260 लोगों ने होम आइसोलेशन की अवधि भी पूरी कर ली थी. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई थी.

