British Prime Minister Boris Johnson received first dose of AstraZeneca corona vaccine| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Boris Johnson ने AstraZeneca की Vaccine लगवाई, ताकि दूर किया जा सके लोगों का डर

लंदन: जिस कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) पर पूरी दुनिया में सवाल उठ रहे हैं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने वही टीका लगवाकर लोगों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया है. प्रधानमंत्री जॉनसन को शनिवार को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका (Oxford/AstraZeneca) वैक्सीन का पहला डोज दिया गया. उन्होंने खुद ट्वीट (Tweet) करके इसकी जानकारी दी है. बता दें कि कई यूरोपीय देशों ने खून का थक्का जमने की आशंका के चलते ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया में सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद अब वैक्सीन (Vaccine) को पूरी तरह सुरक्षित करार दिया गया है. 

Blood Clots का कोई सबूत नहीं 

वैक्सीन पर उठे सवालों के बाद यूरोपीय और ब्रिटिश ड्रग कंट्रोलर संस्थाओं ने सभी उपलब्ध आकंड़ों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि एस्ट्राजेनेका टीका लेने से खून का थक्का (Blood Clots) जमने का कोई साक्ष्य नहीं मिला. इसके बावजूद लोगों में वैक्सीन को लेकर खौफ और चिंता बरकरार है, लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन का हिस्सा बनने की अपील भी की है.

ये भी पढ़ें -Plane की सीढ़ियां चढ़ते समय तीन बार गिरे Biden, Health पर सवाल उठे तो White House ने हवा को बताया जिम्मेदार

Tweet करके लोगों से की अपील

पीएम जॉनसन ने ट्वीट करके कहा, ‘मैंने अभी-अभी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खुराक ली है. अविश्वसनीय वैज्ञानिकों, एनएचएस कर्मचारियों और वॉलंटियर्स सहित उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने ऐसा करने में मदद की. जिस लाइफ को हम मिस करते हैं उसे अपने जीवन में वापस पाने के लिए वैक्सीन लेना ही सबसे अच्छी चीज है. चलिए टीका लगवाया जाए’.

MHRA ने दी ये सलाह 

यह टीका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया और इसका उत्पादन एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मिलकर कर रहे हैं. वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी MHRA ने सलाह दी है कि यह टीका लेने के बाद जिन लोगों को लगातार चार दिन तक सिर में दर्द की शिकायत हो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन  टीके को लेकर व्याप्त संशय को दूर करने के लिए ही वैक्सीनेशन करवाया है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here