मंत्री श्री सखलेचा 23 से 27 मार्च तक कोलकाता में


मंत्री श्री सखलेचा 23 से 27 मार्च तक कोलकाता में


उज्जैन में विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए करेंगे एमओयू पर हस्ताक्षर 


भोपाल : शनिवार, मार्च 20, 2021, 20:11 IST

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, 23 से 27 मार्च के दौरान कोलकाता प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री सखलेचा वहाँ चार-दिवसीय प्रवास के दौरान विज्ञान संग्रहालय परिषद् एनसीएसएम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, कोलकाता के साथ उज्जैन में प्रस्तावित विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।

मंत्री श्री सखलेचा प्रदेश के भेड़ाघाट, जबलपुर और उज्जैन में विज्ञान केंद्र की स्थापना से संबंधित विभिन्न पक्षों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। दोनों स्थानों पर विज्ञान संग्रहालय परिषद् एनसीएसएम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, कोलकाता के सहयोग से विज्ञान केंद्र की स्थापना की जा रही है।

इस दौरान कोलकाता स्थित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं एवं अन्य वैज्ञानिक संस्थानों का अवलोकन करेंगे। श्री सखलेचा साइंस सिटी, इंडियन म्युजियम, विक्टोरिया मेमोरियल, वेल्लोर मठ आदि स्थानों का भ्रमण भी करेंगे।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here