छत्तीसगढ़ में 2419 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, 14 मरीजों की मौत- Covid 19 Update Corona virus confirmed in 2419 people in Chhattisgarh 14 patients died NODBK

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,419 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,32,113 हो गई है. राज्य में बृहस्पतिवार को 37 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 14 मरीजों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 2,419 मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 550, दुर्ग से 913, राजनांदगांव से 163, बालोद से 60, बेमेतरा से 116, कबीरधाम से 18, धमतरी से 41, बलौदाबाजार से 24, महासमुंद से 45, गरियाबंद से 27, बिलासपुर से 114, रायगढ़ से 26, कोरबा से 53, जांजगीर-चांपा से 11, मुंगेली से सात, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (Gorella Pendra Marwahi) से चार, सरगुजा से 64, कोरिया से 44, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से सात, जशपुर से 38, बस्तर से 25, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से चार, कांकेर से 14 और बीजापुर से तीन मामले सामने आए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,32,113 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,14,769 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में 13,318 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 4026 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 61,355 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 860 लोगों की मौत हुई है.

धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल ही होली को लेकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ , कोरबा, मुंगेली, कोंडागांव, राजनांदगांव और महासमुंद में कोरोना की नई गाइडलाइनजारी करते हुए धारा 144 लागू कर दी गई थी. रायगढ़ में कलेक्टर भीम सिंह ने यह गाइडलाइन जारी की, जबकि कोरबा में जिला दंडाधिकारी किरण कौशल ने आदेश जारी किया. मुंगेली कलेक्टर पीएस एल्मा, राजनांदगांव में कलेक्टर टीके वर्मा और महासमुंद में कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश जारी किया है. नारायणपुर जिले में भी कलेक्टर धर्मेश साहू ने धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here