Imran Khan flouts COVID guidelines, holds in person meeting days after testing positive | Imran Khan ने किया COVID नियमों का उल्लंघन, Positive होने के बावजूद In-Person Meeting में हुए शामिल

इस्लामाबाद: आम जनता को नियमों के पालन की सलाह देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) खुद COVID-19 नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पिछले हफ्ते इमरान कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे, इसके बावजूद उन्होंने गुरुवार को व्यक्तिगत रूप से बैठक आयोजित की. इमरान की इस नासमझी का खुलासा खुद उनके सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबली फराज (Shibli Faraz) ने किया है. फराज ने बैठक की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें इमरान खान नजर आ रहे हैं.

जनता का Imran Khan से सवाल

प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तान (Pakistan) में बवाल खड़ा हो गया है. लोग सवाल कर रहे हैं कि जब नियम बनाने वाले ही उनका उल्लंघन करेंगे, तो फिर कोरोना से जंग कैसी लड़ी जाएगी? सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबली फराज ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट (Tweet) में लिखा है, ‘बानी गाला में आज मीडिया टीम के साथ प्रधानमंत्री’. इसमें कोरोना संक्रमित इमरान खान छह लोगों के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इमरान और बैठक में शामिल लोगों ने मास्क पहना हुआ है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया हुआ है, लेकिन नियमों के उल्लंघन पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है.

ये भी पढ़ें -पावर के लिए चीन कर रहा कोरोना वैक्सीन का सौदा, लेकिन ड्रैगन की चाल हुई नाकाम

Social Media पर लोगों ने लगाई फटकार

सोशल मीडिया यूजर्स ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चे खोल दिया है. कुछ यूजर्स ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का हवाल देते हुए लिखा है कि जब जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमित हुए तो उन्होंने वर्चुअल बैठक की. एक यूजर ने इमरान पर तंज कसते हुए कहा, ‘बुद्धिमान और समझदार सरकारें तब भी काम करती हैं, जब उनके देश का प्रमुख होता है. वह खुद और दूसरों दोनों को बचा रहा है’. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये एक बड़ी समस्या है, जब इमरान बीमार हैं, तो उन्हें बैठक के लिए एक बेहतर तरीका ढूंढ़ना चाहिए था. 

एक दिन में 3900 लोग हुए Corona Positive  

जियो न्यूज ने बताया कि नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 38,858 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से 3,946 मामले पॉजिटिव निकले. इस तरह पाकिस्तान में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10.15 फीसदी हो गया है. गौरतलब है कि नेशनल हेल्थ सर्विस के इमरान के विशेष सहायक फैसल सुल्तान (Faisal Sultan) ने शनिवार को बताया था कि प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं और घर पर आइसोलेशन में हैं. इससे दो दिन पहले ही इमरान ने चीनी वैक्सीन सीनोफॉर्म की पहली खुराक ली थी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here