Chhattisgarh: बीजापुर में 200 नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं. (सांकेतिक फोटो)

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं. (सांकेतिक फोटो)

बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी है. कई घंटों से चल रही इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं और कई अन्य के घायल होने की सूचना है. साथ ही कई नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है.

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों (Naxalite) के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. शनिवार सुबह से ही शुरू हुई इस मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने की खबर है, कई अन्य घायल हैं. जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के सिंगरेल और पुर्णिया के बीच के इलाके में मुठभेड़ होने की जानकारी मिल रही है. साथ ही कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. इसी बीच घायल जवानों के रेस्‍क्यू के लिए दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर बीजापुर भेजे गए हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर 200 से ज्यादा नक्सली हैं और लगातार फायरिंग हो रही हैं.

डीजीपी डीएम अवस्‍थी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए हैं. वहीं कई अन्य गंभीर तौर पर घायल हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है लेकिन फिलहाल उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है.

बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बड़ा एनाउंटर चल रहा है. घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. बस्तर रेंज के आईजी सुंदराज पी ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियों की आपात बैठक भी पुलिस हैडक्वार्टर में जारी है. इसके साथ ही एमआई 17 हेलिकॉप्टर और बीजापुर रवाना किए जा रहे हैं ताकि घायल जवानों का रेस्‍क्यू हो सके. साथ ही असला बारूद समेत अन्य जरूरी सामान उन तक पहुंचाया जा सके.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बस्तर रेंज के नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों को निशाना बनाया था. इसमें 4 जवानों की शहादत हुई थी. इसके बाद आज फिर से नक्सलियों की मुठभेड़ बीजापुर में डीआरजी जवानों के साथ हुई है. बताया जा रहा है कि बीजापुर में डीआरजी के करीब 5 जवान बुरी तरह घायल हुए हैं.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here