अमित शाह ने दी जवानों को श्रद्धांजलि. (File pic)
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करने के साथ उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को मैं नमन करता हूं. देश उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा. मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है. हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे. कामना है कि घायल जवान जल्द ठीक होंगे.’ गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करने के साथ उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
I bow to the sacrifices of our brave security personnel martyred while fighting Maoists in Chhattisgarh. Nation will never forget their valour. My condolences are with their families. We will continue our fight against these enemies of peace & progress. May injured recover soon.
— Amit Shah (@AmitShah) April 4, 2021
छत्तीसगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ के बाद से 15 जवान लापता हैं. बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के सिंगरेल और पुर्णिया के बीच के इलाके में यह मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के वक्त मौके पर 200 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे. वहीं इस घटना में घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए दो एमआई 17 हेलिकॉप्टर लगाए गए थे.
वहीं मुठभेड़ में जान गंवाने वाले पांच में से दो जवानों के शव बरामद किए जाने की भी बात सामने आ रही है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल हुए 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल और 7 जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

