इन राज्यों में बदली बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट, यहां चेक करें

छत्तीसगढ़ में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

छत्तीसगढ़ में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

Board Exam-2021: कोरोना महामारी के कारण कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. महामारी के मद्देनजर एक बार फिर से स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद किए जाने लगे हैं.

नई दिल्ली. बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया और बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे भी अप्रैल 2021 के पहले हफ्ते में जारी कर दिए. अभी बहुत से राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव भी किया गया है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पंजाब बोर्ड ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है और नई तिथि भी जारी कर दी. आइए देखते हैं, किन राज्यों ने बदला शेड्यूल.

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं पंचायत चुनाव की वजह से 24 अप्रैल की बजाए अब आठ मई से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षाएं 25 मई और 12वीं की 28 मई को संपन्न होगी. पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
UP Board Date Sheet 2021: किस विषय की कब होगी परीक्षा, यहां देखें 10वीं का पूरा टाइमटेबलछत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के कारण 15 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. परीक्षाएं एक मई को संपन्न होने वाली थी. 12वीं की परीक्षाएं अपने निर्धारित डेट शीट के अनुसार 03 मई से 24 मई तक आयोजित की जानी हैं. राज्य में 10वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के छात्रों को बिना किसी परीक्षा के प्रमोट कर दिया जाएगा.

CGBSE Class 10 Exam 2021: छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से होने वाली 10वीं की परीक्षा स्थगित, पढ़ें डिटेल

कहां, कब होगी बोर्ड परीक्षाएं 2021
पंजाब- 20 अप्रैल से 24 मई तक
उत्तर प्रदेश- 08 मई से 28 मई तक
छत्तीसगढ़- 03 मई से 24 मई तक (12वीं कक्षा)
हिमाचल प्रदेश- 13 अप्रैल से 21 मई तक
महाराष्ट्र- 23 अप्रैल से 21 मई तक
मध्य प्रदेश- 30 अप्रैल से 28
सीबीएसई- 04 मई से 14 जून तक
झारखंड- 04 मई से 21 मई तक
राजस्थान- 06 मई से 29 मई तक
पश्चिम बंगाल- 01 जून से 30 जून तक

पंजाब में बदली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, 15 अप्रैल 2021 तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया. बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में भी बदलाव किया है. नई डेटशीट के अनुसार, पंजाब में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 से 24 मई तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 मई 2021 तक कराई जाएंगी.
पंजाब बोर्ड की परीक्षाओं की नई डेट शीट के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
AMU Entrance Exam Postpone: AMU ने रद्द की प्रवेश परीक्षाएं, छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की सलाह
BECIL Recruitment: बिजली विभाग में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, देखें डिटेल




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here