Navratri Diet Tips 2021: Chaitra Navratri 2021: व्रत के दौरान नहीं बढ़ेगा फ्राइड फूड से वजन, इन चीजों का करें सेवन – healthy foods you can eat during navratri fasting routine

नवरात्रि एक साल में दो बार मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखते हैं। इन व्रतों के जरिए भक्त अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और माता को खुश करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इन व्रतों में बहुत से लोग अपने खाने पीने की चीजों को लेकर परेशान रहने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हे लगता है कि इन व्रतों में केवल उनके पास खाने का एक ही विकल्प है वह फ्राइड फूड। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

अगर आप भी इन 9 दिनों कठोर व्रतों का पालन करने वाले हैं और साथ ही खुद को फिट बनाए रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी खाने पीने की चीजें लाए हैं जिन्हें आप व्रत के दौरान खा सकते हैं। अगर आप अपने फिटनेस गोल्स भी बरकरार रखना चाहते हैं और माता की भक्ति भी करना चाहते हैं तो इन चीजों को जरूर आजमा सकते हैं। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और व्रत का पालन भी सही प्रकार होगा।

​साबूदाना

आपने आज तक ना जाने कितनी बार ही साबूदाना से बनी चीजें खाई होंगी। लेकिन आपको कभी लगा नहीं होगा कि यह फायदेमंद भी है। अगर आप व्रत रखते हैं तो आपको कार्ब्स और ऊर्जा की आवश्यकता होगी। ताकि आप दिनभर का काम कर सके। ऐसे में आप साबूदाना की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो आप साबूदाना खीर भी खा सकते हैं। लेकिन इससे बने पकोड़े के सेवन से बचें।

​कुट्टू का डोसा

क्या आप साउथ इंडियन फूड खाना पसंद करते हैं। अगर हां तो यकीन मानिए व्रत भी पूरे होंगे और सेहत भी सही रहेगी। हम सभी जानते हैं कि साउथ इंडियन फूड आपको सेहतमंद रखने में सबसे ज्यादा असरदार रहता है। ऐसे में अगर आप कुट्टू के आटे के जरिए बना डोसा खाएंगे तो व्रत भी पूरा होगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

​अखरोट और केले की स्मूदी

केले को लंबे समय तक पेट भरे रखने वाला फल माना जाता है। इसके अलावा अखरोट के अपने अलग फायदे हैं। अगर आप चाहें तो व्रत में इन दोनों के तैयार की गई स्मूदी पी सकते हैं। आप चाहें तो सुबह पूजा करने के बाद सीधा इसका सेवन कर सकते हैं।

​नारियल पानी

दोस्तों नारियल पानी के फायदे बताने की शायद जरूरत ही नहीं है। क्योकि इसके फायदे इतने हैं कि आप गिनते हुए थक जाएंगे। लेकिन फायदों की लिस्ट खत्म नहीं होगी। आप व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको पोषक तत्व भी देगा और व्रत भी पूरा करने में मदद करेगा।

​मखाना खीर

अगर आप कुछ टेस्टी भी खाना चाहते हैं और माता के व्रत का पालन भी करना चाहते हैं तो आप मखाना की खीर खा सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा दूध और मखाने लेने होंगे और साधारण खीर की तरह ही इसे तैयार करना होगा। बस आपको इसमें चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करना होगा। इसके जरिए आप फिट भी रहेंगे और कुछ स्वादिष्ट भी खा पाएंगे।

​मखाने और मूंगफली

अगर आप खुद को फिट रखते हैं तो यकीनन आप जानते होंगे की मखाने और पीनट्स के अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपको पूरे दिन ऊर्जात्मक भी रखेंगे और वजन भी नहीं बढ़ने देंगे। आप इनका सेवन सीधा भी कर सकते हैं या फिर इन्हे देसी घी में फ्राई करके सेंधा नमक लगाकर खा सकते हैं। व्रत के दौरान यह आपके लिए एक सही सामग्री होगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here