श्री अजय शर्मा नगर निगम भोपाल की मतदाता-सूची की शिकायतों की जाँच करेंगे


श्री अजय शर्मा नगर निगम भोपाल की मतदाता-सूची की शिकायतों की जाँच करेंगे


राज्य निर्वाचन आयोग ने श्री शर्मा को बनाया प्रेक्षक
 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 17, 2021, 18:07 IST

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सेवानिवृत्त आईएएस श्री अजय शर्मा को नगरपालिक निगम भोपाल के आम निर्वाचन-2021 की मतदाता-सूची के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं ज्ञापनों की जाँच के लिये प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि श्री शर्मा नगरपालिक निगम भोपाल की मतदाता-सूची का पर्यवेक्षण एवं गहन जाँच 18 से 20 फरवरी तक कर तीन दिवस में जाँच प्रतिवेदन आयोग को देंगे।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here